- GK IN HINDI
- बैरकपुर छावनी में मंगल पाण्डे नामक सिपाही ने 29 मार्च 1857 के दिन परेड ग्राउण्ड में एनफील्ड रायफल के चर्बी लगे कारतूसों के प्रयोग के विरोध में अंग्रेज अफसरों पर गोली चलाई थी। यह अंग्रेजों के विरुद्ध भारतीय सिपाहियों का सर्वप्रथम विद्रोह का सूत्रपात था।
- प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-1956) का आरम्भ सन् 1951 में हुआ था। इस योजना का मुख्य केन्द्र प्राथमिक क्षेत्र था तथा इसमें कृषि, मूल्य स्थिरता, विद्युत और परिवहन पर विशेष ध्यान रखा गया था।
- ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) सॉफ्टवेयर का समूह होता है जो आँकड़ों तथा निर्देश के संचरण को नियन्त्रित करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच सेतु का कार्य करता है।
- पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों के अवरुद्ध हो जाने का प्राकृतिक कारण प्रायः भू-स्खलन (Land Slides) होता है। भारत में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू व कश्मीर आदि हिमालय पेटी/श्रृंखला के अन्तर्गत आने वाले राज्यों में इसके उदाहरण देखने को मिलते हैं।
- विश्व की सबसे लम्बी स्थल सुरंग (Longest Overland Tunnel) स्विटजरलैण्ड में स्थित है जिसकी लम्बाई 34.57 कि.मी. है।
- भारत के पास विश्व की कुल भूमि का 2.4 प्रतिशत हिस्सा है।
- जैव विविधता (Biodiversity) को (Global Diversity) के नाम से भी जाना जाता है।
- भारत में प्रान्तीय संसदों के गठन के लिए सन् 1937 में पहली बार चुनाव कराए गये जिसमें कांग्रेस ने 11 में से 5 प्रान्तों में पूर्ण बहुमत प्राप्त किया तथा 7 प्रान्तों में अपनी सरकार बनाई।
- इन्द्रावती राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में स्थित है। इसकी स्थापना सन् 1982 में की गई थी।
- मध्य प्रदेश के पीतमपुर को उसके ऑटोमोबाइल के उद्योग के लिए जाना जाता है तथा इसे भारत का डेट्रायट भी कहा जाता है।
- सन् 1905 में गोपाल कृष्ण गोखले ने ‘सर्वेन्ट्स ऑफ इण्डिया’ की स्थापना की थी।
No comments:
Post a Comment